तनहाई

एक ही बात थी
जो तुमसे कहना चाहते थे
दिल की हर तह में
बस तुम्हें ही रखना चाहते थे

मगर ये मुमकिन न कर सके
सच्चाई के पत्थर ने
ख़्वाहिशों के आईने तोड़े थे
उनके बेहिसाब टुकड़े किये थे

कामयाबी की उम्मीदों के
कुछ बुक्कल भी सिलवाए थे
वो वक़्त की उभरी कीलों में
उलझ कर सब उधड़ गए थे

वो रात के चाँद को देख के कुछ
सपनों के फूल महकाए थे
बेमौसम हालात की आँधी ने
गुलशन ही उखाड़ फेंके थे

बस अब मायूँसी रह गयी है हाथ
जिसे पूछने कोई न आता है
वो ग़म की काली गहरी रात
हर पल एहसास कराता है

अब कुछ भी नहीं है मेरे हाथ
जो था हालात उसे ले गए थे
दो वक़्त की साँसे छोड़ पीछे
मुझे तनहा छोड़ कहीं खो गए थे



Comments

Popular posts from this blog

मुबारक मंडी की कहानी, जम्मू प्रति सौतेले व्यवहार का प्रतीक

Blurring the Boundary - To What End Will Local Traditions be Ignored

The Puzzle of Affordable Housing in India - What Do We Need to Understand About it to Solve It